फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Paytm investors in 36 percent loss Vijay Shekhar Sharmas net worth reduced by 6 thousand crores

Paytm IPO Effect: पेटीएम में निवेशकों को 36 फीसदी घाटा, विजय शेखर शर्मा की नेटवर्थ 6 हजार करोड़ रुपये कम हुई

Mon, 22 Nov 2021 04:35 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Nov 2021 04:35 PM IST
सार

Paytm IPO Effect On Vijay Shekhar Sharmas Net Worth:एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्टिंग के बाद सिर्फ दो दिनों में ही विजय शेखर की नेटवर्थ करीब 6 हजार करोड़ रुपए कम हो गई है। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी काफी कम हो गया है। 

विज्ञापन
Paytm investors in 36 percent loss Vijay Shekhar Sharmas net worth reduced by 6 thousand crores
paytm

विस्तार

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में भारी गिरावट के चलते इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा की संपत्ति में भी कमी आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्टिंग के बाद सिर्फ दो दिनों में ही विजय शेखर की नेटवर्थ करीब 6 हजार करोड़ रुपए कम हो गई है। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी काफी कम हो गया है। 

विज्ञापन


विजय के पास कंपनी के 6 करोड़ इक्विटी शेयर
आईपीओ लांच होने से पहले कंपनी मे विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी का मूल्य 1,71,20,97,00,000 रुपए था। पेटीएम की स्थापना करने वाले विजय के पास पेटीएम में 9.1 फीसदी हिस्सेदारी या करीब 6 करोड़ इक्विटी शेयर हैं। इसके साथ ही विजय के पास 2.1 करोड़ विकल्प हैं। आईपीओ लाने के दौरान पेटीएम के शेयर का इश्यू प्राइस 2150 रुपए निर्धारित किया गया था, लेकिन लिस्टिंग के दिन यह करीब 27 फीसदी गिरा और सोमवार को दूसरे दिन इसका शेयर 40 फीसदी से ज्यादा टूट गया। 
विज्ञापन


40 फीसदी से ज्यादा गिरा पेटीएम का शेयर
सोमवार को पेटीएम का शेयर 1271.25 रुपए के साथ निचले स्तर पर चला गया। जोकि अपने इश्यू प्राइस से कररीब 41 फीसदी कम है। एक बजकर 50 मिनट पर कंपनी का शेयर 1342.50 रुपए पर कारोबार कर रहा था तो शुक्रवार को क्लोजिंग प्राइस से 14.19 फीसदी कम है। पेटीएम को पिछले दो सत्रों में लगभग 41 फीसदी का नुकसान हुआ है और मार्केट कैप करीब 60 हजार करोड़ रुपए कम हो गया। कंपनी लिस्ट होने से पहले जानकारों ने इसकी मार्केट वैल्यू 1.39 खरब रुपए आंकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed