{"_id":"61e53fa8dbd3dc3ca626d8b4","slug":"on-the-first-trading-day-of-week-the-stock-market-closed-with-gains-sensex-rose-100-points-nifty-crossed-18300","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 86 अंक चढ़ा, निफ्टी 18300 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 86 अंक चढ़ा, निफ्टी 18300 के पार
Mon, 17 Jan 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Jan 2022 03:39 PM IST
सार
Share Market Closed On Green Mark: सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 86 अंक की तेजी के साथ 61,309 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18,300 के स्तर के पार पहुंचकर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : iStock
विस्तार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 86 अंक की तेजी के साथ 61,309 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18,300 के स्तर के पार पहुंचकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी 52 अंक की बढ़त के साथ 18,308 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
हरे निशान पर खुला था शेयर बाजार
इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 52 अंक उछलकर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 30 अंक की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। शेयर बाजार खुलने के साथ लगभग 1674 शेयरों में तेजी आई थी, जबकि 657 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 12 अंक टूटकर 61,223 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 02 अंक या 0.01 फीसदी टूटकर 18,256 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन