फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   no space for sports in union budget 2016 presented by arun jaitley

बजट में फिर छले गए खेल, नहीं मिली आम भाषण में जगह

Mon, 29 Feb 2016 10:07 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
no space for sports in union budget 2016 presented by arun jaitley

कहने को तो खेलों के नाम पर भारी-भरकम सेट अप स्थापित कर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर खेल मंत्रालय के अलावा विजय मल्होत्रा की अगुवाई में ऑल इंडिया काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स (एआईसीएस) तक स्थापित की गई है, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण में खेल एक बार फिर जगह नहीं बना पाया।

विज्ञापन


यहां तक खेल मंत्रालय की ओर से रियो ओलंपिक की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 18 सौ करोड़ रुपये का बजट वित्त मंत्रालय से मांगा गया था, लेकिन खेलों के हिस्से में महज 1050 करोड़ रुपये ही आए हैं। पिछली बार भी खेलों को इतना बजट मिला था, लेकिन साल गुजरते ही इसे संशोधित कर 835 करोड़ कर दिया गया। खेलों और युवा मामलों का कुल बजट 15 सौ 92 करोड़ निर्धारित किया  गया है।
विज्ञापन


जेटली के बजट में भाषण में खेलों को जगह नहीं मिलने के अलावा ऐसा पहली बार हुआ है जब हर मंत्रालय की डिमांड फॉर ग्रांट्स में खेलों पर हर मद के खर्चे को भी जगह नहीं दी गई है। स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, खेलो इंडिया और एनकरेजमेंट व अवार्ड्स में ही खेलों का सारा बजट दिखा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल सचिव को थी उम्मीद

no space for sports in union budget 2016 presented by arun jaitley

खुद खेल सचिव राजीव यादव ने कुछ दिन पहले यह आशा जताई थी कि उन्हें इस बार 17 या 18 सौ करोड़ का बजट मिलना चाहिए। उनके उत्साह का कारण शायद दक्षिण एशियाई खेलों के सफल आयोजन पर प्रधानमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट की ओर से बधाई देना था।

यहां तक एआईसीएस के चेयरमैन विजय मल्होत्रा ने अपनी पहली बैठक में यह प्रस्ताव पास किया कि खेलों का बजट प्रति व्यक्ति सौ रुपये के हिसाब से साढ़े 12 हजार करोड़ रुपये होना चाहिए।

स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पर कुल 453, इसमें साई के लिए 381 करोड़, खेलो इंडिया के नाम से शुरू की गई स्कीम के लिए 215 और अवार्ड्स, एनकरेजमेंट के लिए 233 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। जम्मू कश्मीर के लिए इस बार 75 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed