फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex opening Today share market started on a positive note

शानदार बढ़त के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

Wed, 15 Jul 2020 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex opening Today share market started on a positive note
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 285.72 अंक यानी 0.79 फीसदी ऊपर 36318.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.84 फीसदी यानी 88.60 अंकों की बढ़त के साथ 10695.95 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज भारती एयरटेल और आईटीसी के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर की शुरुआत बढ़त पर हुई। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में विप्रो, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, आईटी और ऑटो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 328.06 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के बाद 36361.12 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 108.40 अंक यानी 1.02 फीसदी ऊपर 10715.80 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 660.63 अंक नीचे 36033.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.81 फीसदी नीचे 195.35 अंकों की गिरावट के साथ 10607.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 


मंगलवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 235.18 अंक यानी 0.64 फीसदी नीचे 36458.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 77.65 अंकों की गिरावट के साथ 10725.05 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed