फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Today India: Nifty Sensex opening on wednesday share market started on a positive note

Sensex Today: मामूली बढ़त पर खुला बाजार, 38,000 के करीब सेंसेक्स

Wed, 22 Jul 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Jul 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Sensex Today India: Nifty Sensex opening on wednesday share market started on a positive note
शेयर मार्केट

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 25.68 अंक यानी 0.07 फीसदी ऊपर 37956.01 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.06 फीसदी यानी 7.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11169.40 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफ्राटेल, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी, इंडसइंड बैंक, ग्रासिम और कोटक बैंक की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं बीपीसीएल, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, श्री सीमेंट, मारुति, वेदांता लिमिटेड, विप्रो, आईओसी, यूपीएल और बजाज ऑटो के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, मेटल, बैंक और एफएमसीजी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 247.74 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के बाद 38178.07 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 68.95 अंक यानी 0.62 फीसदी ऊपर 11231.20 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले पांच कारोबारी दिनों से शेयर बाजार तेजी पर बंद हो रहा है। मंगलवार को सेंसेक्स 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 511.34 अंक ऊपर 37930.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.27 फीसदी ऊपर 140.05 अंकों की बढ़त के साथ 11162.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 


मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 414.34 अंक यानी 1.11 फीसदी ऊपर 37833.33 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.00 फीसदी यानी 110.25 अंकों की बढ़त के साथ 11132.45 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed