फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex Today, Nifty Share Market News in Hindi: share market started positive

Sensex Today: 414 अंकों के जोरदार उछाल के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 11,000 के पार

Tue, 21 Jul 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 Jul 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex Today, Nifty Share Market News in Hindi: share market started positive
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 414.34 अंक यानी 1.11 फीसदी ऊपर 37833.33 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.00 फीसदी यानी 110.25 अंकों की बढ़त के साथ 11132.45 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज विप्रो, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं इंडसइंड बैंक एम एंड एंम, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, बीपीसीएल, इंफ्राटेल और श्री सीमेंट के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, मेटल, बैंक और ऑटो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 404.62 अंक यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के बाद 37823.61 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 103.90 अंक यानी 0.94 फीसदी ऊपर 11126.10 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 398.85 अंक ऊपर 37418.99 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.11 फीसदी ऊपर 120.50 अंकों की बढ़त के साथ 11022.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 


सोमवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। कल सेंसेक्स 238.75 अंक यानी 0.64 फीसदी ऊपर 37258.89 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.61 फीसदी यानी 66.40 अंकों की बढ़त के साथ 10968.10 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed