फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Today Share Market: Nifty Sensex opening on friday share market started on a negative note

Sensex Today: गिरावट पर खुला शेयर बाजार, 38,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

Fri, 24 Jul 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 24 Jul 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Sensex Today Share Market: Nifty Sensex opening on friday share market started on a negative note
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 260.66 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 37879.81 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.77 फीसदी यानी 86.35 अंकों की गिरावट के साथ 11129.10 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सन फार्मा, सिप्ला, आईटीसी, डॉक्टर रेड्डी और रिलायंस की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, हिंडाल्को और टाटा स्टील के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मीडिया, मेटल, एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी और बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 190.88 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 37949.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 65.50 अंक यानी 0.58 फीसदी नीचे 11149.95 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 268.95 अंक ऊपर 38140.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.74 फीसदी ऊपर 82.85 अंकों की बढ़त के साथ 11215.45 के स्तर पर बंद हुआ। कल शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।


गुरुवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट पर हुई। सेंसेक्स 79.75 अंक यानी 0.21 फीसदी नीचे 37791.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.24 फीसदी यानी 26.75 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11105.85 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed