फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Mutual Funds continue to attract investors in 2021 amid coronavirus added 72 lakh folios

महामारी के दौरान निवेशकों में कायम रहा म्यूचुअल फंड का आकर्षण, जोड़े 72 लाख फोलियो

Mon, 25 Jan 2021 03:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 25 Jan 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Mutual Funds continue to attract investors in 2021 amid coronavirus added 72 lakh folios
निवेश - फोटो : pixabay

म्यूचुअल फंड कंपनियों ने बीते साल 2021 में कोरोना वायरस महामारी के बावजूद 72 लाख फोलियो जोड़े। ऊंची खर्च योग्य आय और बैंक जमा पर कम ब्याज की वजह से निवेशकों का म्यूचुअल फंड के प्रति आकर्षण बढ़ा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने यह जानकारी दी है। इसकी तुलना में 2019 में म्यूचुअल फंड उद्योग ने 68 लाख फोलियो जोड़े थे। 

विज्ञापन


एक निवेशक के हो सकते हैं कई फोलियो
मालूम हो कि फोलियो वह संख्या है जो व्यक्तिगत निवेशक खाते को दी जाती है। एक निवेशक के कई फोलियो हो सकते हैं। एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2021 के अंत तक 45 म्यूचुअल फंड कंपनियों के कुल फोलियो की संख्या 72 लाख बढ़कर 9.43 करोड़ पर पहुंच गई। दिसंबर 2019 के अंत तक यह 8.71 करोड़ थी। माईवेल्थग्रोथ.कॉम के सह-संस्थापक हर्षद चेतनवाला ने कहा कि 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान बाजार में 'करेक्शन' और सुधार के चरण में निवेशकों ने अपने म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ाया।' 
विज्ञापन


इसलिए हुआ फोलियो की संख्या में इजाफा
आगे उन्होंने कहा कि, 'पहली बार के निवेशकों ने भी इस दौरान म्यूचुअल फंड में निवेश किया। वहीं मौजूदा निवेशकों ने अपने निवेश का नई योजनाओं में विविधीकरण किया। इन दोनों वजहों से फोलियो की संख्या में इजाफा हुआ।' उन्होंने कहा कि यह संख्या और अधिक हो सकती थी, लेकिन निवेशकों के एक वर्ग ने मुनाफावसूली भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रो के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा कि डिजिटल निवेश मंचों की वजह से खाता खोलना आसान हो गया है। इससे निवेशकों की म्यूचुअल फंड तक पहुंच सुगम हुई है।


क्या है म्यूचुअल फंड?
निवेश करने से पहले म्यूचुअल फंड को जान लेना बहुत जरूरी है। इससे आपको निवेश के फैसले लेने में मदद मिलेगी। म्यूचुअल फंड कंपनियां निवेशकों से पैसे जुटाती हैं। इस पैसे को वे शेयरों में निवेश करती हैं। इसके बदले निवेशकों से चार्ज भी लेती हैं। जो लोग शेयर बाजार में निवेश के बारे में बहुत नहीं जानते, उनके लिए म्यूचुअल फंड निवेश का अच्छा विकल्प है। निवेशक अपने वित्तीय लक्ष्य के हिसाब से म्यूचुअल फंड स्कीम चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed