फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Mumbai CNG PNG Price: After Delhi CNG and piped cooking gas price hiked in Mumbai

CNG-PNG Price: दिल्ली के बाद मुंबई में भी सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, एमजीएल ने किए ये बदलाव

Mon, 08 Jul 2024 08:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Jul 2024 08:34 PM IST
सार

CNG-PNG Price: कंपनी के अनुसार गैस लागत में हुई वृद्धि की आंशिक भरपाई के लिए सीएनजी की डिलीवरी कीमत में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
Mumbai CNG PNG Price: After Delhi CNG and piped cooking gas price hiked in Mumbai
सीएनजी-पीएनजी की कीमतें। - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली के बाद मुंबई में भी सीएनजी की कीमत 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम और पाइप से घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मुंबई और आसपास के शहरों में वाहनों के लिये सीएनजी और घरों में पाइप से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कहा है कि बढ़ी हुई कीमतें आठ और नौ जुलाई की मध्य रात्रि रात से लागू होंगीं।

विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा, 'सीएनजी और घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) सेगमेंट की बढ़ती मात्रा को पूरा करने के लिए और घरेलू गैस आवंटन में कमी के कारण, एमजीएल अतिरिक्त बाजार मूल्य पर प्राकृतिक गैस (आयातित एलएनजी) की सोर्सिंग कर रही है, जिसके कारण गैस की लागत अधिक है।'
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार गैस लागत में हुई वृद्धि की आंशिक भरपाई के लिए सीएनजी की डिलीवरी कीमत में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी की गई है। इससे, मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सभी करों सहित सीएनजी की संशोधित डिलिवरी मूल्य 75 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी की कीमत 48 रुपये प्रति एससीएम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों के लिए सिटी गैस लाइसेंस धारक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 22 जून को दिल्ली में सीएनजी की कीमत एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 75.09 रुपये कर दी थी। हालांकि, दिल्ली में पीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है यह 48.59 रुपये प्रति एससीएम बनी हुई है। 

कंपनी ने कहा, "उपरोक्त संशोधन के बाद भी, एमजीएल की सीएनजी मुंबई में मौजूदा मूल्य स्तरों पर पेट्रोल और डीजल की तुलना में क्रमशः लगभग 50 प्रतिशत और 17 प्रतिशत की आकर्षक बचत प्रदान करती है, जबकि एमजीएल की घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं को बेजोड़ सुविधा, सुरक्षा, विश्वसनीयता और पर्यावरण के लिहाज से श्रेष्ठता प्रदान करती है। मामूली वृद्धि के बाद भी, एमजीएल की सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमत देश में सबसे कम है। 


जमीन और समुद्र तल से पंप की गई प्राकृतिक गैस को ऑटोमोबाइल चलाने के लिए सीएनजी में बदल दिया जाता है और खाना पकाने के लिए घरों में पाइप से भेजा जाता है। इस साल सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की घरेलू फील्डों से मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पाई है। ओएनजीसी क्षेत्रों की सीएनजी मांग में गैस की हिस्सेदारी 66-67 प्रतिशत होती है और शेष का आयात करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed