फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Mukesh Ambani RIL Share Price hits 52 Week Low Amid Coronavirus Outbreak

कोरोनावायरस से 70 दिनों के भीतर रिलायंस के डूबे 1.11 लाख करोड़ रुपये

Thu, 12 Mar 2020 05:17 PM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Mar 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani RIL Share Price hits 52 Week Low Amid Coronavirus Outbreak
reliance industries limited

कोरोनावायरस का प्रकोप इस कदर बढ़ता जा रहा है कि इसका असर दुनिया के तमाम सेक्टर में देखने को मिल रहा है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


यह गिरावट इसलिए भी दर्ज की गई है क्योंकि निवेशकों द्वारा निवेश के लिए सुरक्षित जगह तलाशी जा रही है, जिस कारण शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है। मार्केट में गिरावट का असर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी पर भी देखने को मिल रहा है। रिलांयस का शेयर आज 52 हफ्तों के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर गुरुवार को 1063 पर बंद हुए, जबकि कारोबार के दौरान यह 1048 तक पहुंच गया था। 27 दिसंबर 2019 को साल के आखिरी कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 1537 रुपये का था। जिसमें 70 दिनों के अंतराल पर शेयर का भाव घटकर 1063 पर पहुंच गया। एक शेयर की कीमत में करीब 475 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस प्रकार रिलायंस के शेयरों में करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर मार्केट में गिरावट का असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर भी देखने को मिला है। 70 दिनों के अंतराल में उनकी संपत्ति में करीब 15.20 अरब डॉलर (1.11 लाख करोड़) का नुकसान हुआ है। इस प्रकार अंबानी के सिर से एशिया के सबसे अमीर होने का ताज भी छीन गया है। एशिया में सबसे अमीर शख्स होने का ताज अब अलीबाबा के फाउंडर जैक मा के पास है। 11 मार्च को विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में जैक मा जहां 18वें स्थान पर थे वहीं मुकेश अंबानी 19वें स्थान पर आ गए।  

अंबानी से इतनी ज्यादा है मा की संपत्ति
सोमवार को मुकेश अंबानी की दौलत 5.8 अरब डॉलर घटकर 41.9 अरब डॉलर यानी 2.93 लाख करोड़ रुपये रह गई। वहीं जैक मा की बात करें, तो मा की दौलत 44.5 अरब डॉलर यानी 3.11 लाख करोड़ रुपये है। मुकेश अंबानी को मुकाबले यह 2.6 अरब डॉलर यानी 18,200 करोड़ रुपये ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उद्योगपति जैक मा 44.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर बन गए हैं। दूसरे स्थान पर भारत के मुकेश अंबानी हैं। हालांकि नौ मार्च के मुकाबले 11 मार्च को मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में 467 मिलियन डॉलर यानी 4,670 लाख डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 


रिलायंस के शेयरों में आठ साल की सबसे बड़ी गिरावट
सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आठ साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं रिलायंस के अलावा दिग्गज निफ्टी 50 के शेयरों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। एक वक्त में रिलायंस इंस्ट्रीज के शेयर 13.65 फीसदी की गिरावट के साथ 1094.95 रुपये पर आ गए थे। अक्तूबर 2008 के बाद इसे कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट बताया जा रहा है। वहीं इस गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) 7.08 लाख करोड़ रुपये रह गया, जिसके बाद कंपनी के निवेशकों के शेयरों की वैल्यू 1.08 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। हालांकि बाजार बंद होने तक रिलायंस के शेयर संभलते हुए 12.35 फीसदी या 157 अंकों की गिरावट के साथ बीएसई पर 1114.15 रुपये पर बंद हुआ था। कोरोनावायरस को भी इस सुनामी के लिए जिम्मेदार माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed