फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Moodys upgrade India’s rating Baa2 to baa3

अटल के बाद मोदी सरकार का इकोनॉमी में जलवा, 13 साल बाद मूडीज ने बढ़ाई रेटिंग

Fri, 17 Nov 2017 12:44 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Nov 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Moodys upgrade India’s rating Baa2 to baa3
पीएम मोदी
अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द मूडीज ने शुक्रवार को ताजा रैंकिंग जारी की है। मूडीज ने भारत की रेटिंग में बदलाव करते हुए नियंत्रित और पॉजिटिव आउटलुक रखते हुए Baa3 से घटाकर Baa2 कर दी है।
विज्ञापन


विश्व बैंक द्वारा भारत की रेटिंग बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे आर्थिक सुधारों को इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी सराहा है। 13 साल बाद मूडीज ने भारत की रेटिंग को बढ़ा दिया है। इससे पहले अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मूडीज ने रेटिंग में इजाफा किया था। 
विज्ञापन

 
सरकार की रेटिंग अपग्रेड की तमाम कोशिशें सफल होती हुई दिखाई दे रही हैं। मूडीज ने कहा है कि भारत सरकार की नीतियों का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगी है। भारतीय अर्थव्यवस्था में टिकाऊ ग्रोथ और कर्ज में कमी देखी गई है जिसका ठोस असर उसकी जीडीपी पर पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः जेटली बोले- नोटबंदी, जीएसटी का इकोनॉमी पर पड़ा अच्छा असर

एजेंसी ने भारतीय विदेशी मुद्रा बॉन्ड की रेटिंग में इजाफा करते हुए Baa2 से घटाकर Baa1 कर दी है। मूडीज की ताजा रेंटिंग विश्व बैंक की कारोबार करने में सहूलियत 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की रिपोर्ट के कुछ दिन बाद आई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग में 30 पायदान का जबरदस्त सुधार हुआ है। इस साल की रिपोर्ट में भारत दुनिया भर के 189 देशों में 100वां स्थान हासिल किया है।

सबका साथ-सबका विकास का नारा हुआ बुलंद

Moodys upgrade India’s rating Baa2 to baa3
GDP
मूडीज द्वारा रेटिंग बढ़ाने के बाद ट्विटर पर सरकार को बधाईयों का तांता लग गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मूडीज द्वारा रेटिंग बढ़ाने से पीएम के सबका साथ-सबका विकास के नारे को पूरा विश्व भी मानने लगा है। 
 


वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने कहा कि सरकार ने जो रास्ता लांग टर्म रिफॉर्म के लिए चुना है, उसको निवेशक पहले से मानने लगे हैं। अब मूडीज ने भी रेटिंग में इजाफा करके सरकार के फैसलों पर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed