फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   finance minister arun jaitely says gst, notebandi has desired effect on economy

जेटली बोले- नोटबंदी, जीएसटी का इकोनॉमी पर पड़ा अच्छा असर

Sun, 08 Oct 2017 03:45 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sun, 08 Oct 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
finance minister arun jaitely says gst, notebandi has desired effect on economy
- फोटो : SELF

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान, नोटबंदी और जीएसटी के लागू करने से इकोनॉमी पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। इससे देश के अंदर टैक्स अनुपालन बढ़ाने और नकदी को कम करने में भूमिका निभाई है। जेटली ने ये बयान अमेरिका की एक हफ्ते की यात्रा पर जाने से पहले दिया। 

विज्ञापन


अमेरिका यात्रा से पहले बर्कले इंडिया कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार के इन कदमों का जनता ने भी समर्थन किया है। 

एक बार फिर से दिखेगी इकोनॉमी में ग्रोथ

जेटली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इकोनॉमी में एक बार फिर से ग्रोथ दिखेगी, क्योंकि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी जनसंख्या ही ज्यादा नहीं है, बल्कि सबसे ज्यादा युवा आबादी है।
विज्ञापन


जेटली अमेरिका के कॉर्पोरेट लीडर्स से न्यूयॉर्क और बोस्टन में मुलाकात करेंगे। इसके बाद आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक की वाशिंगटन में होने वाली सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे। जेटली ने कहा कि युवा आबादी के साथ यह अवधारणा भी बन रही है कि उनकी जरूरतों को पूरा नहीं किया जा रहा। जेटली ने कहा कि इसकी वजह ये भी है कि वे अब अधिक से अधिक आकांक्षी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हमारे पास इसके लिए अधिक समय नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि यदि अगले एक-दो दशक में भारत को उच्च आर्थिक समूह वाले देशों में शामिल होने की चुनौती पूरी करनी है, तो हमें अधिक तेज रफ्तार से बढ़ना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed