फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex Nifty Today Share Market News in Hindi: May 19 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Share Market: शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 400 अंक बढ़ा, निफ्टी 8,900 के पार

Tue, 19 May 2020 10:51 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 19 May 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex Nifty Today Share Market News in Hindi: May 19 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
शेयर बाजार - फोटो : PTI

मंगलवार को सप्ताह के दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 421.76 अंक ऊपर और निफ्टी 138.45 अंक ऊपर खुला। इस दौरान ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और कोटक बैंक तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

विज्ञापन


सेंसेक्स 30,450.74 पर खुला और फिलहाल 394 अंकों या 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,422.98 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 91.10 अंक या 1.03 प्रतिशत उछलकर 8,914.35 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की बढ़त ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा भारती एयरटेल, एचडीएफसी, मारुति, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और पावरग्रिड में तेजी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,068.75 अंक या 3.44 प्रतिशत गिरकर 30,028.98 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 313.60 अंक या 3.43 प्रतिशत गिरकर 8,823.25 पर आ गया।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार से 2,512.82 करोड़ रुपये निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed