{"_id":"5ef86aec70c7150983712fe7","slug":"market-capitalization-of-six-out-of-top-10-sensex-companies-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते सप्ताह TCS को हुआ सर्वाधिक लाभ, सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह की बढ़ी बाजार हैसियत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बीते सप्ताह TCS को हुआ सर्वाधिक लाभ, सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह की बढ़ी बाजार हैसियत
Sun, 28 Jun 2020 03:33 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 28 Jun 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) में बीते सप्ताह 92,130.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.54 अंक या 1.26 फीसदी के लाभ में रहा।
विज्ञापन
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 25,722.6 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,854.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- इसी तरह इंफोसिस की बाजार हैसियत 18,104.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,18,648.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की 14,614.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,198.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
- सप्ताह के दौरान आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 13,521.45 करोड़ रुपये बढ़कर 2,39,821.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,460.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,553.80 करोड़ रुपये रहा।
- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,707.44 करोड़ रुपये बढ़कर 2,65,347.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
- इस रुख के उलट एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 11,996.55 करोड़ रुपये घटकर 3,06,600.66 करोड़ रुपये पर आ गया।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 10,713.59 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,04,704.44 करोड़ रुपये पर आ गया।
- आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 9,645.67 करोड़ रुपये घटकर 2,26,002.43 करोड़ रुपये रह गई।
- भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 6,082.95 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,05,674.88 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर ये कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- टीसीएस
- एचडीएफसी बैंक
- हिंदुस्तान यूनिलीवर
- इंफोसिस
- एचडीएफसी
- भारती एयरटेल
- कोटक महिंद्रा बैंक
- आईटीसी
- आईसीआईसीआई बैंक