{"_id":"5d90552b8ebc3e017e52c633","slug":"market-capitalization-of-6-out-of-top-10-sensex-companies-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों की बाजार हैसियत 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों की बाजार हैसियत 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Sun, 29 Sep 2019 12:24 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1.26 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक रहे।
विज्ञापन
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक यानी 34,453.13 करोड़ रुपये बढ़कर 8,29,632.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- इसके बाद एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 24,098.72 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,645.09 करोड़ रुपये रहा।
- आईसीआईसीआई बैंक का 20,603.11 करोड़ रुपये बढ़कर 2,90,132.25 करोड़ रुपये हो गया।
- कोटक महिंद्रा बैंक का 20,213.04 करोड़ रुपये बढ़कर 3,14,037.87 करोड़ रुपये पर आ गया।
- आईटीसी का 18,158.46 करोड़ रुपये बढ़कर 3,10,725.34 करोड़ रुपये हो गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,659.25 करोड़ रुपये बढ़कर 4,35,062.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
- एसबीआई की बाजार हैसियत में सबसे अधिक गिरावट आई। इसका बाजार पूंजीकरण 18,250.8 करोड़ रुपये घटकर 2,51,004.70 करोड़ रुपये पर आ गया।
- इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 9,771.22 करोड़ रुपये घटकर 3,36,022.65 करोड़ रुपये रह गया।
- टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 3,339.62 करोड़ रुपये घटकर 7,71,752.96 करोड़ रुपये हो गया।
- एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 2,742.77 करोड़ रुपये घटकर 3,51,528.17 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
शीर्ष पर रिलायंस इंडस्ट्रीज
बाजार पूंजीकरण के आधार पर रैंकिंग में शीर्ष पर रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। पिछले सप्ताह बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 807.95 अंक या 2.12 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।