फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market capitalisation of NSE increased to USD 5.13 tn, up 21.5% in 2024

NSE: 2024 में कंपनियों ने आईपीओ के जरिए ₹1.67 लाख करोड़ जुटाए, एनएसई का मार्केट कैप ₹438.9 लाख करोड़ हुआ

Wed, 01 Jan 2025 02:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 Jan 2025 02:46 PM IST
सार

NSE: 2024 में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 1.67 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए। इस दौरान 90 कंपनियां मुख्य खंड में सूचीबद्ध हुईं। सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का था, जिसने रिकॉर्ड 27,859 करोड़ रुपये जुटाए। आइए एनएसई के आंकड़ों के बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Market capitalisation of NSE increased to USD 5.13 tn, up 21.5% in 2024
एनएसई की रिपोर्ट - फोटो : ANI
loader

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार ने 2024 में पर्याप्त वृद्धि देखी। लिस्टिंग, बाजार पूंजीकरण, निवेशक भागीदारी और फंड जुटाने में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। एनएसई की वार्षिक रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि 31 दिसंबर, 2024 तक कुल 2,671 कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध थी, 2023 में यह आंकड़ा 2,527 का था। इन सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2023 के अंत में 361.05 लाख करोड़ रुपये (4.34 ट्रिलियन डॉलर) था जो 2024 में 21.5 प्रतिशत बढ़कर 438.9 लाख करोड़ रुपये (5.13 ट्रिलियन डॉलर) हो गया।

विज्ञापन

एनएसई पर मुख्य खंड में 90 और एसएमई खंड में 178 कंपनियां हुईं सूचीबद्ध

2024 में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 1.67 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए। इस दौरान 90 कंपनियां मुख्य खंड में सूचीबद्ध हुईं। सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का था, जिसने रिकॉर्ड 27,859 करोड़ रुपये जुटाए। लघु व मध्यम उद्यम (एसएमई) खंड में भी उल्लेखनीय गतिविधि देखी गई। जिसमें 178 कंपनियों ने आईपीओ के माध्यम से 7,348 करोड़ रुपये जुटाए। 2024 में प्राथमिक इक्विटी बाजारों के माध्यम से जुटाई गई कुल राशि, जिसमें आईपीओ, एफपीओ और राइट्स इश्यू शामिल हैं, लगभग 3.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

विज्ञापन

निफ्टी नेक्स्ट50 में 27.4% का इजाफा

एनएसई निफ्टी50 ने 2024 में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की और 31 दिसंबर, 2024 तक 23,645 स्तर पर पहुंच गई।  2023 के अंत में यह 21,731 के स्तर पर थी। दिलचस्प बात यह है कि निफ्टी नेक्स्ट50 में 27.4 प्रतिशत की सबसे अधिक वृद्धि दिखी और यह साल के आखिरी दिन 67,988 पर बंद हुई। निफ्टी मिडकैप50 और निफ्टी स्मॉलकैप50 जैसे अन्य सूचकांकों में भी क्रमशः 21.5 प्रतिशत और 25.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई पर निवेशकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 27.2% बढ़ी

एनएसई के वार्षिक आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2024 में जीडीपी अनुपात की तुलना में बढ़कर 145 प्रतिशत हो गया। 2023 में यह 117% था। यह आंकड़ा घरेलू इक्विटी बाजारों के मजबूत प्रदर्शन का सबूत है। निवेशकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 27.2% की वृद्धि देखी गई। 26 दिसंबर, 2024 तक निवेशकों की संख्या 10.9 करोड़ पर पहुंच गई। निफ्टी सूचकांकों पर निर्भर फंड्स के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी दिखी। दिसंबर 2023 के 5.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर नवंबर 2024 तक यह आंकड़ा 7.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बाजार पूंजीकरण के मामले में एनएसई वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर

वैश्विक स्तर पर भी एनएसई ने अपनी स्थिति को मजबूत रखा है। बाजार पूंजीकरण के मामले में एनएसई वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर और इक्विटी डेरिवेटिव्स में पहले स्थान पर रहा। एक्सचेंज ने इक्विटी डेरिवेटिव अनुबंधों में अपनी वैश्विक हिस्सेदारी भी 2024 में 82 प्रतिशत तक बढ़ा ली, यह 2023 में 74 प्रतिशत थी। एनएसई पर 2024 में म्यूनिसिपल बॉन्ड और सामाजिक प्रभाव क्षेत्रों में भी प्रगति दिखी। म्यूनिसिपल बॉन्ड बाजार ने छह निर्गमों से 1,058.9 करोड़ रुपये जुटाए, जिनमें राजकोट नगर निगम और अहमदाबाद नगर निगम के उल्लेखनीय बॉन्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed