{"_id":"5ed5d7c0dae27065ca53d4fc","slug":"know-how-much-petrol-and-diesel-price-changed-in-your-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए आज आपके शहर में कितना हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
जानिए आज आपके शहर में कितना हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव
Tue, 02 Jun 2020 10:08 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में अनलॉक 1.0 का आगाज हो चुका है और इसके साथ ही कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव भी हुआ है। मई में देश में पेट्रोल, डीजल की मांग में सुधार देखने को मिला था। अब लॉकडाउन में और ढील मिलने से मांग बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 73.30, 78.32 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 65.62, 68.21 और 68.22 रुपये है।
विज्ञापन
इन राज्यों में बढ़ा टैक्स
कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण सरकार राजस्व की कमी से जूझ रही है, जिसकी वजह से वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया। सोमवार से महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और मिजोरम सरकार ने तेल पर वैट बढ़ा दिया है, जिसके बाद यहां रेट्स में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था।