फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know how much gold and silver price changed today on 27 August 2020

आज फिर महंगा हो गया सोना, भारी मांग के कारण चांदी 3,615 रुपये उछली

Thu, 27 Aug 2020 05:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 27 Aug 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
know how much gold and silver price changed today on 27 August 2020
सोना-चांदी - फोटो : pixabay

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 743 रुपये बढ़कर 52,508 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, चांदी में भी भारी मांग देखी गई और यह 3,615 रुपये उछलकर 68,492 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में सोना 1,946 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.38 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के  वीपी कमोडिटीज रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा कि, 'कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण पिछले सत्र में सोने की कीमतों में लगभग एक फीसदी की वृद्धि के बाद सोना स्थिर रहा। निवेशक मुद्रास्फीति और मौद्रिक नीति पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक की रणनीति के बारे में जानने के लिए फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण का इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन


कल इतनी बदली थी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई थी। सोने के हाजिर भाव में बुधवार को 210 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी। एचडीएफसी सेक्युरिटीज के अनुसार, इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने का हाजिर भाव 51,963 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। रुपये में मजबूती और वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में नरमी के चलते घरेलू स्तर पर सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चांदी की हाजिर कीमत में भी बुधवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में बुधवार को 1,077 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट से बुधवार को चांदी की कीमत 65,178 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed