फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know how much Gold and Silver Price changed Today in India

Gold and Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली इजाफा, चांदी 377 रुपये महंगी हुई

Mon, 23 Aug 2021 06:25 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 23 Aug 2021 06:25 PM IST
सार

सोमवार को सोने की कीमत 46,223 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 60,864 रुपये रही।

विज्ञापन
know how much Gold and Silver Price changed Today in India
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

सोमवार को सोने की कीमत में सात रुपये की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद इस पीली धातु की कीमत 46,223 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबार में सोना 46,216 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी के दाम में 377 रुपये का इजाफा हुआ और यह 60,864 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबार में चांदी 60,487 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों, ईटीएफ से 1.55 अरब डॉलर की निकासी
मॉर्निंगस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार 13वीं तिमाही में निवेशकों ने भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से निकासी की। जून तिमाही में इन कोषों से निवेशकों ने 1.55 अरब डॉलर निकाले। जबकि मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में इन कोषों से 37.6 करोड़ डॉलर की निकासी हुई थी। मालूम हो कि विदेशी निवेशक जिन प्रमुख निवेश माध्यमों के जरिये भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करते हैं, उनमें भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोष और ईटीएफ काफी महत्वपूर्ण हैं। ईटीएफ खंड में शुद्ध रूप से 15.3 करोड़ डॉलर का प्रवाह देखने को मिला। यह लगातार तीसरी तिमाही है जबकि ईटीएफ खंड में निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहा है। निवेशक फरवरी 2018 से ही भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों तथा ऑफशोर ईटीएफ से लगातार पूंजी की शुद्ध निकासी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है। बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed