फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Investors earned huge profit after Nirmala Sitharaman made announcement on corporate tax

वित्त मंत्री के एक एलान से मालामाल हुए निवेशक, दो दिन में कमाए 10.50 लाख करोड़ रुपये

Mon, 23 Sep 2019 04:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Sep 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Investors earned huge profit after Nirmala Sitharaman made announcement on corporate tax
शेयर मार्केट

कॉर्पोरेट टैक्स पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एलान ने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। दो दिन में निवेशकों को 10.50 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। शुक्रवार को सीतारमण की घोषणा के बाद शेयर बाजार में भारी उछाल का सिलसिला लगातार जारी है। 

विज्ञापन

सीतारमण ने किया था बड़ा एलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत दी। निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का एलान किया, जिससे शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। कंपनियों के लिए नया कॉर्पोरेट टैक्स 25.17 फीसदी तय किया गया है और कैपिटल गेन पर सरचार्ज खत्म हो गया है। 

विज्ञापन

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,923.90 अंक यानी 5.33 फीसदी की बढ़त के बाद 38,017.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 570.70 अंक यानी 5.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,275.50 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 909.18 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के बाद 38,923.80 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 276.60 अंक यानी 2.45 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,550.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सेंसेक्स में 1300 से ज्यादा अंकों का उछाल देखने को मिला। 


दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को सेंसेक्स 1,075.41 अंकों की बढ़त के बाद 39,090,03 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी में 329.20 अंकों का उछाल देखा गया, जिसके बाद ये 11,603.40 के स्तर पर बंद हुआ।

यानी दो दिनों में सेंसेक्स 2999.31 अंक बढ़ा है और निफ्टी में 899.9 अंकों का उछाल आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed