{"_id":"623915f74f161e3f4e7aaeb9","slug":"indian-startups-changing-way-of-work-around-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहना: दुनियाभर में काम के तरीकों में बदलाव ला रहे भारतीय स्टार्टअप, महिलाएं भी पीछे नहीं","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सराहना: दुनियाभर में काम के तरीकों में बदलाव ला रहे भारतीय स्टार्टअप, महिलाएं भी पीछे नहीं
Tue, 22 Mar 2022 05:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:49 AM IST
सार
महिलाओं के स्वामित्व वाले कारोबार उद्यम समाज में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और जल्द ही भारतीय स्टार्टअप परिवेश में व्यापक बदलाव लाएंगे। फिलहाल उद्यम पूंजी व निजी इक्विटी कंपनियां महिला स्टार्टअप का समर्थन कर रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि भारतीय स्टार्टअप दुनिया में काम करने के तरीकों में बदलाव ला रहे हैं। अधिक समानता वाले समाज के लिए महिला उद्यमिता प्रमुख माध्यम है।
विज्ञापन
उद्योग मंडल फिक्की के महिला संगठन (एफएलओ) के कार्यक्रम में कांत ने कहा कि भारत में इस समय 61,000 से अधिक स्टार्टअप व 81 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) हैं। ये स्टार्टअप खासकर स्वास्थ्य के नए उभरते क्षेत्रों, पोषण और कृषि जैसे क्षेत्रों में दुनिया में काम करने के तरीकों में व्यापक बदलाव ला रहे हैं।
विज्ञापन
महिलाओं के स्वामित्व वाले कारोबार उद्यम समाज में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और जल्द ही भारतीय स्टार्टअप परिवेश में व्यापक बदलाव लाएंगे। फिलहाल उद्यम पूंजी व निजी इक्विटी कंपनियां महिला स्टार्टअप का समर्थन कर रही हैं।
विज्ञापन
भारत में कारोबार व निवेश बढ़ाने के लिए अपार मौके : ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया के यूरोपीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए अपार कारोबारी अवसर मौजूद हैं।
भारतीय उद्योग परिसंघ के कार्यक्रम में शालेनबर्ग ने कहा, दोनों देशों के बीच व्यापार एक अरब डॉलर पार कर गया है। यह दिखाता है कि भारत में कारोबार-निवेश बढ़ाने की कितनी संभावनाएं हैं।