फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian Share market opening on friday rupee higher against dollar

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी, 335 अंक उछला सेंसेक्स

Fri, 11 Oct 2019 09:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Oct 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Indian Share market opening on friday rupee higher against dollar

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी आई है। सुबह 10:30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 338.29 अंक यानी 0.89 फीसदी की बढ़त के बाद 38,218.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95.25 अंक यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के बाद 11,329.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर चल रही वार्ता में सकारात्मक रुख आने से बाजार प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन

38,071.12 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 190.72 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 38,071.12 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,271.30 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को इंफोसिस, टाटा स्टील, वेदांता, कोल इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टेक महिंद्रा, आईओसी, भारती एयरटेल, जी लिमिटेड, एचसीएल टेक, रिलायंस, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

टीसीएस के शेयर में गिरावट

शुक्रवार को टीसीएस के शेयर में गिरावट देखी गई। दोपहर 12:20 बजे टीसीएस के शेयर में 22.15 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट आई थी, जिसके बाद ये 1,982.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 1,931 के स्तर पर खुला था। वहीं पिछले कारोबारी दिन टीसीएस का शेयर 2,004.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर बाजार हरे निशान पर था। सेंसेक्स 114.08 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के बाद 37,994.48 के स्तर पर था। वहीं 23.15 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी 11,257.70 के स्तर पर था।

70.83 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 24 पैसे की बढ़त के बाद 70.83 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 71.06 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार में लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 80.76 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 38,097.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 32.80 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,280.50 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 297.55 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के बाद 37,880.40 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 78.75 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के बाद 11,234.55 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed