फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian Competition Commission will study market on private equity PE investment

प्रतिस्पर्धा आयोग के चेयरपर्सन अशोक कुमार गुप्ता ने दी जानकारी, पीई निवेश को लेकर होगा अध्ययन

Sat, 05 Dec 2020 02:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 05 Dec 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Indian Competition Commission will study market on private equity PE investment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग जल्द ही देश में निजी इक्विटी (पीई) निवेश को लेकर अध्ययन करेगा। इस अध्ययन का मकसद कंपनियों में निजी इक्विटी निवेशकों के निर्णय लेने के अधिकार से बाजार प्रतिस्पर्धा की स्थिति पर प्रभाव समेत विभिन्न पहलुओं का पता करना है। आयोग के चेयरपर्सन अशोक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को इस प्रस्तावित अध्ययन की जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते मौजूदा साल में देश में पीई निवेश रणनीतिक निवेश के स्तर को पार कर गया है। वह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीसीआई) के एक वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम प्रतिस्पर्धा कानून और प्रक्रियाओं के विषय पर आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अध्ययन में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि क्या कंपनियों में निवेश करने वाले पीई निवेशकों के अधिकार उन निर्णयों को लेने में भूमिका निभाते हैं जिनसे बाजार में प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है। गुप्ता ने कहा कि बाजार में एक नयी धारणा देखी जा रही है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और अन्य विदेशी निवेश जैसे निवेश विकल्पों पर पीई निवेश भारी पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने पाया कि पीई निवेशकों ने कुछ कंपनियों में 10 फीसदी हिस्सेदारी ली है और उन्हें उन कंपनियों के निदेशक मंडल में भी जगह मिली है। गुप्ता ने कहा कि इनमें से कई पीई निवेशक एक ही उद्योग क्षेत्र से जुड़ी कई कंपनियां होती हैं। ऐसे में कई कंपनियों के बीच अल्पांश शेयरधारकों के साझा मालिकाना हक और प्रतिस्पर्धा पर इसके प्रभाव को समझने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed