फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   India's NSE offers $160 million to settle with regulator, move ahead with IPO: reports

NSE: IPO की राह आसान बनाने के लिए एनएसई ने सेबी को दिया 13.88 अरब रुपये के भुगतान का ऑफर, रिपोर्ट्स में दावा

Wed, 25 Jun 2025 11:19 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 25 Jun 2025 11:19 AM IST
सार

NSE-SEBI Row: भारत का सबसे बड़ा एक्सचेंज और दुनिया का सबसे सक्रिय डेरिवेटिव एक्सचेंज एनएसई 2019 से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ मुकदमेबाजी में उलझा हुआ है। नियामक ने एक्सचेंज पर अपने सभी व्यापारिक सदस्यों को समान पहुंच प्रदान करने में विफल रहने के आरोपों के बाद 11 अरब रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में कुछ नए अपडेट्स सामने आए हैं। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन
India's NSE offers $160 million to settle with regulator, move ahead with IPO: reports
एनएसई की रिपोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने बाजार नियामक सेबी के साथ अपने कानूनी विवाद को निपटाने के लिए नियामक को 13.88 अरब रुपये यानी 1388 करोड़ रुपये (160 मिलियन डॉलर) का भुगतान करने की पेशकश की है। एनएसई ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि वह लंबे समय से टल रहे अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को लाने की दिशा में आगे बढ़ सके। रॉयटर्स के अनुसार मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने एनएसई के इस कदम की पुष्टि की है। एनएसई की ओर से पेश राशि भारत के इतिहास में बाजार नियामक के साथ किया गया सबसे बड़ा समझौता है।

विज्ञापन

एनएसई 2019 से सेबी के साथ मुकदमेबाजी में है उलझा

भारत का सबसे बड़ा एक्सचेंज और दुनिया का सबसे सक्रिय डेरिवेटिव एक्सचेंज एनएसई 2019 से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ मुकदमेबाजी में उलझा हुआ है। नियामक ने एक्सचेंज पर अपने सभी व्यापारिक सदस्यों को समान पहुंच प्रदान करने में विफल रहने के आरोपों के बाद 11 अरब रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन


मामले से जुड़े दो सूत्रों के अनुसार, एनएसई और सेबी अदालत के बाहर समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि नियामक तीन महीने के भीतर एक्सचेंज को यह प्रमाणपत्र दे सकता है कि उसे आईपीओ पर कोई आपत्ति नहीं है। एक अन्य सूत्र ने कहा, "यदि सब कुछ अपेक्षित समयसीमा के अनुसार हुआ तो एनएसई का आईपीओ अगले वर्ष मई से पहले बाजार में आ सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयटर्स के अनुसार, हालांकि इस मामले में एनएसई ने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सेबी की ओर से भी अब तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं हा गया है। नकदी से समृद्ध मुंबई मुख्यालय वाला एनएसई 2016 से ही अपने कुछ सबसे बड़े निवेशकों को बाहर निकालने के लिए सूचीबद्ध होने की कोशिश में जुटा है। लेकिन नियामक की जांच और फिर जुर्माने के कारण इस प्रक्रिया को रोक दिया गया था। 

एनएसई के बड़े निवेशकों में एलआईसी और एसबीआई भी शामिल

एनएसई ने जुर्माने को अदालत में चुनौती दी, जिसने सेबी के आदेश के कुछ हिस्सों को अलग रखने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ नियामक ने बाद में देश की शीर्ष अदालत में अपील की थी। एनएसई के सबसे बड़े निवेशकों में भारतीय जीवन बीमा निगम शामिल है। इसकी एनएसई में 10.72% हिस्सेदारी है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक की 7.76% हिस्सेदारी है। मॉर्गन स्टेनली के पास 1.58% तथा कनाडा पेंशन निवेश योजना बोर्ड के पास 1.60% हिस्सेदारी है।



एनएसई की मुख्य घरेलू प्रतिद्वन्द्वी बीएसई लिमिटेड 2017 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई। दो सूत्रों ने बताया कि सेबी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से पहले एक्सचेंज की प्रणालियों और प्रक्रियाओं का निरीक्षण कर रहा है। सेबी ने फरवरी में एनएसई को पत्र लिखकर एक्सचेंज की आंतरिक प्रक्रियाओं के बारे में चिंता जताई थी। इनमें  प्रबंधन की नियुक्ति और पारिश्रमिक, अध्यक्ष की नियुक्ति में विफलता और प्रौद्योगिकी की कमी शामिल थी। दो सूत्रों ने बताया कि यदि नियामक की ओर से इस समझौते को स्वीकार कर लिया जाता है तो इसके लिए भारत के शीर्ष न्यायालय की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed