फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Greenery continues in domestic stock market Amit GST Reforms; Sensex continues to rise, Nifty crosses 24700

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स में उछाल जारी, निफ्टी 24700 के पार

Fri, 05 Sep 2025 09:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Sep 2025 09:34 AM IST
सार

जीएसटी सुधारों के बाद घरेलू शेयर बाजार में आई हरियाली शुक्रवार को भी जारी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 318.55 अंक चढ़कर 81,036.56 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 98.05 अंक बढ़कर 24,832.35 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे गिरकर 88.13 पर खुला।

विज्ञापन
Greenery continues in domestic stock market Amit GST Reforms; Sensex continues to rise, Nifty crosses 24700
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

जीएसटी दरों में कटौती के एलान और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 318.55 अंक चढ़कर 81,036.56 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 98.05 अंक बढ़कर 24,832.35 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 106.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,233.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



जीएसटी 2.0
इससे पहले बुधवार को जीएसटी परिषद की ओर से जटिल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन को मंजूरी दिए जाने के बाद से ही बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। जीएसटी परिषद ने 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी स्लैब को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दे दी। इससे आम इस्तेमाल की चीजें जैसे रोटी, पराठा, हेयर ऑयल, आइसक्रीम और टीवी की कीमतें कम होंगी, जबकि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर कर का बोझ शून्य हो जाएगा। 

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 66.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीते दिन का हाल
इससे पहले बीते दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 150.30 अंक या 0.19 फीसदी बढ़कर 80,718.01 पर और निफ्टी 19.25 अंक या 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,734.30 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed