चमक दिखाने के बाद फिर तीस हजारी हुआ सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के बाद लोगों ने सोने में खूब खरीदारी की। इस खरीदारी के चलते सोने के दाम एक ही दिन में 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे। लेकिन सोना अपनी चमक बरकरार नहीं रख सका, एक दिन में इसकी हवा निकल गई।
कल के ऊपरी स्तर से करीब 50 डॉलर की गिरावट के बाद आज बाजार में हल्की रिकवरी देखी जा रही है। लेकिन बढ़त लगातार कमजोर पड़ती जा रही है और अब ये 30000 रुपये के भी नीचे आ गया है।
फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 30000 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। चांदी करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 43800 रुपये के आस-पास कारोबार कर रही है।
सरकार की सोने बेचने-खरीदने वालों पर नजर: जेटली
गौरतलब है कि लोगों के सोने में कालाधन खपाने की खबरों के बीच वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जो लोग सोने के बदले कैश ले रहे या दे रहे हैं, वह पूरी चेन वित्त मंत्रालय की निगरानी में है।
सरकार ऐसे हर ट्रांजेक्शन करने वाले पर कार्रवाई करेगी। वित्तमंत्री के इस बयान के बाद लोगों ने सोने में खरीदारी करना कम कर दिया है।