{"_id":"61a85e26fc12e4400e5e4d89","slug":"gold-silver-prices-today-precious-metals-dip-check-first-latest-rates-in-your-city-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोना खरीदने का है मन, तो पहले जान लें आज क्या है आपके शहर में भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोना खरीदने का है मन, तो पहले जान लें आज क्या है आपके शहर में भाव
Thu, 02 Dec 2021 11:18 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:18 AM IST
सार
Gold Silver Price Today in INR: एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में भी कमी आई है। आज सोने की कीमत 0.35 फीसदी घटकर 47,704 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आज के ताजा भाव जानना आपके लिए बेहतर होगा। गुरुवार को सोने और चांदी के दाम में कमी आई है। एमसीएक्स पर सोना पिछले कारोबारी दिन की तुलना में और सस्ता हो गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 0.35 फीसदी कम होकर 47,704 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई है। वहीं चांदी की चमक भी बढ़ी है और इसका दाम 0.38 फीसदी कम होकर 61,074 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन