फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today Latest News: Gold silver prices today Gold price above 51000 rupees per 10 gram silver rates up by 3400

Gold Silver Price: आज फिर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा सोने का वायदा भाव, 3,400 रुपये महंगी हुई चांदी

Mon, 27 Jul 2020 11:03 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 27 Jul 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today Latest News: Gold silver prices today Gold price above 51000 rupees per 10 gram silver rates up by 3400
सोने चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

भारतीय बाजारों में इस सप्ताह सोने की मजबूत शुरुआत हुई। एमसीएक्स पर अगस्त के सोने की वायदा कीमत 1.5 फीसदी यानी 800 रुपये बढ़कर 51,833 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ। इसके साथ ही आज चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 5.5 फीसदी यानी 3,400 रुपये से 64,617 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। यह चांदी का आठ साल का उच्चतम स्तर है। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में चार फीसदी की वृद्धि हुई थी जबकि चांदी 15 फीसदी उछली थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में ऐसा है हाल
वैश्विक बाजारों में अमेरिकी और चीन के बीच चल रहे तनाव की वजह से सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंची। साथ ही कमजोर अमेरिकी डॉलर और प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीदों ने निवेशकों को सोने जैसे सेफ हैवेन विकल्प की ओर धकेल दिया। हाजिर सोना 1.5 फीसदी बढ़कर 1,928.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और इसने सितंबर 2011 के 1,920.30 डॉलर के उच्च स्तर को पार कर दिया।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सहयोगियों ने रविवार को कहा कि वे सीनेट रिपब्लिकन के साथ 10 खरब डॉलर के कोरोना वायरस राहत पैकेज पर सहमत हो गए हैं। पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ के नेताओं ने 850 अरब डॉलर से अधिक के भारी प्रोत्साहन पर सहमति व्यक्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में कई केंद्रीय बैंकों द्वारा अपनाई गई आक्रामक मौद्रिक ढील से भी पीली धातु को मदद मिली है क्योंकि महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर धकेल दिया है। कुछ निवेशकों ने चिंता जताई है कि नोटों की प्रिंटिंग से के चलते महंगाई बढ़ सकती है।


इससे पहले एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और दूसरी तरफ अमेरिका और चीन के बीच तनाव ने भी निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्प चुनने के लिए मजबूर किया है। यही कारण है कि इन कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed