फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices rises on wednesday, gold crosses 39k mark

त्योहारी सीजन से पहले सोना-चांदी की कीमतों में दिखा उछाल, फिर से 39 हजार के पार पहुंची कीमत

Wed, 11 Sep 2019 05:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 11 Sep 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices rises on wednesday, gold crosses 39k mark

बुधवार को सराफा बाजार में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने से पहले सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला। सोने की कीमत जहां फिर से 39 हजार के पार चली गई, वहीं चांदी की कीमतों में 350 रुपये का उछाल देखने को मिला। 

विज्ञापन

यह रही सोने की कीमत

दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये चढ़कर 39 हजार रुपये के स्तर को पार करते हुये 39,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 39,000 रुपया प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी पिछले दिवस के 30,200 रुपये पर टिकी रही।  

विज्ञापन

चांदी 48300 के पार

बुधवार को चांदी हाजिर 350 रुपये बढ़कर 48,350 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 10 रुपये टूटकर 47,730 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 10-10 रुपये बढ़कर क्रमश:1000 रुपये और 1,010 रुपये प्रति इकाई बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.48 फीसदी बढ़कर 1,492.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.01 प्रतिशत लुढ़ककर 1,490.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.74 प्रतिशत बढ़कर 18.15 डॉलर प्रति औंस बोली गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed