फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices down after three days hike

सोने-चांदी की कीमतों में दिखी बड़ी गिरावट, जानें क्या रहा आज का भाव

Fri, 06 Sep 2019 06:45 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 06 Sep 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices down after three days hike

शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जहां सोना एक बार फिर से 40 हजार रुपये के स्तर से नीचे आ गया, वहीं चांदी की कीमत भी 50 हजार रुपये से कम हो गई। ज्वैलर्स द्वारा मांग में कमी से यह असर देखने को मिला। 

विज्ञापन

यह रहा सोने का भाव

सोने की कीमत 372 रुपये की गिरावट के साथ 39,278 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। सोना स्टैंडर्ड 890 रुपये टूटकर 19 अगस्त के बाद के निचले स्तर 39,580 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर बाजार बंद होते समय 39,410 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये फिसलकर 39,600 रुपये पर आ गई।

विज्ञापन

यह रही चांदी की कीमत

वैश्विक दबाव में चांदी में भारी गिरावट रही। चांदी हाजिर 2,700 रुपये टूटकर 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 2,150 रुपये कमजोर पड़कर 48,000 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 20-20 पैसे लुढ़ककर क्रमश: 1,030 रुपये और 1,040 रुपये के भाव पर आ गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वहाँ सोना दो प्रतिशत और चाँदी पाँच प्रतिशत लुढ़क गयी थी। आज भी यह क्रम जारी रहा। सोना हाजिर 10.45 डॉलर टूटकर 1,507.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,504.30 डॉलर तक उतर गया था जो 23 अगस्त के बाद का निचला स्तर है।


दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.5 प्रतिशत की गिरावट में 1,517.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.42 डॉलर यानी करीब ढाई फीसदी की गिरावट में 18.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि कमजोर निवेश मांग और मजबूत रुपये से कीमतों में गिरावट आई. शुक्रवार को दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे मजबूत हो गया।


पटेल ने कहा, अमेरिका के उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों के आने के बाद बाजार में जोखिम धारणा के नरम पड़ने से सराफा मांग प्रभावित हुई है। गुरुवार की शाम को सराफा कीमतों में तकनीकी सुधार देखने को मिला और बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed