फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price update today gold rise silver again near 70000 check latest rate here before buying

उछाल: सोने के भाव में आई तेजी, चांदी फिर 70 हजारी होने के करीब, खरीदने से पहले यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Mon, 18 Apr 2022 09:43 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Apr 2022 09:43 AM IST
सार

Gold Silver Latest Price Update Tocday: सोमवार को जहां एक ओर शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला, वहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 53,392 रुपये हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी 1.34 फीसदी का जोरदार उछाल आया और इसकी कीमत 69,957 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Gold Silver Price update today gold rise silver again near 70000 check latest rate here before buying
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जहां भारतीय शेयर बाजार खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए और सेंसेक्स  व निफ्टी में जोरदार गिरावट आई। तो वहीं दूसरी ओर कीमती धातुओं के दाम में तेजी दर्ज की गई। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो घर ने निकलने से पहले इनके ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 53,392 रुपये हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी 1.34 फीसदी का जोरदार उछाल आया और इसकी कीमत 69,957 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


इस तरह चेक करते हैं शुद्धता
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 
विज्ञापन


यहां जानें अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed