फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 9 Gold MCX Yellow metal loses sheen

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी के भी गिरे दाम, जानिए कितनी है कीमत

Thu, 09 Sep 2021 11:22 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 09 Sep 2021 11:22 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.25 फीसदी गिरकर 46920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.39 फीसदी की गिरावट आई और यह 63930 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
gold silver price today on september 9 Gold MCX Yellow metal loses sheen
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

वैश्विक बाजार से प्रभावित होकर आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.25 फीसदी यानी 118 रुपये गिरकर 46920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.39 फीसदी यानी 253 रुपये की गिरावट आई और यह 63930 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9280 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। पिछले एक सप्ताह में पीली धातु की हाजिर कीमत में मामूली गिरावट आई है, जबकि चांदी में 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की तेजी आई है।
विज्ञापन


व्यापारी और निवेशक सतर्क
डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हाजिर बाजार में मंगलवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 47203 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी 64449 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 1,789.39 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी नीचे 1,781.30 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 23.94 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम 0.2 फीसदी नीचे 2,245.89 डॉलर और प्लैटिनम 0.4 फीसदी गिरकर 975.78 डॉलर पर था। 


अप्रैल से जुलाई 2021 के दौरान देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.04 फीसदी बढ़ा और 12.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.8 अरब डॉलर था। अमेरिका, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख निर्यात गंतव्य वाले बाजारों में निरंतर होने वाले सुधार से निर्यात में तेजी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed