फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 14 Gold MCX falls for third time in 4 days

Gold Silver Price: चार दिनों में तीन बार कम हुई सोने की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम

Tue, 14 Sep 2021 10:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 14 Sep 2021 10:29 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 46860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.23 फीसदी की गिरावट आई और यह 63155 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
gold silver price today on september 14 Gold MCX falls for third time in 4 days
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

वैश्विक बाजार से प्रभावित होकर आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 46860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोना वायदा तीन बार सस्ता हुआ है। चांदी में 0.23 फीसदी की गिरावट आई और यह 63155 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9340 रुपये नीचे है। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने में गिरावट आई क्योंकि डॉलर सूचकांक दो सप्ताह के उच्च स्तर के पास स्थिर था। निवेशक भी आज होने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्क हैं। वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 0.1 फीसदी नीचे 1,791.16 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 23.65 डॉलर प्रति औंस पर रही और प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 958.73 डॉलर पर था। 
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 998.17 टन के मुकाबले सोमवार को 0.2 फीसदी बढ़कर 1,000.21 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed