फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on August 27 Gold silver MCX prices edged higher in Indian markets

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में बढ़त, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कीमत

Fri, 27 Aug 2021 10:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 27 Aug 2021 10:33 AM IST
सार

सोना वायदा 0.4 फीसदी ऊपर 47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.35 फीसदी बढ़कर 62,941 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
gold silver price today on August 27 Gold silver MCX prices edged higher in Indian markets
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

आज शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी ऊपर 47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.35 फीसदी बढ़कर 62,941 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले सत्र में सोना 0.15 उछला और चांदी में 0.9 फीसदी की गिरावट आई थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 8770 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोने का दाम 0.1 फीसदी बढ़ा और इसकी कीमत 1,793.68 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 23.54 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। वहीं प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 982.52 डॉलर पर रहा। 
विज्ञापन


डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ETF से निकाले 61 करोड़ रुपये
जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 61 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की। जबकि इससे पहले लगातार सात माह तक गोल्ड ईटीएफ में निवेश किया जा रहा था। इस दौरान आकर्षक रिटर्न की वजह से शेयरों और ऋण कोषों में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के अनुसार, इस श्रेणी में नकारात्मक प्रवाह के बावजूद जुलाई में फोलियो की संख्या बढ़कर 19.13 लाख हो गई। फरवरी 2020, दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 के अतिरिक्त अगस्त 2019 से ईटीएफ में निवेश लगातार बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed