{"_id":"60951c9847050b4cdb639aaf","slug":"gold-silver-price-today-on-7-may-2021-gold-rises-by-rs-474-silver-jumps-rs-1050","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आया उछाल, जानिए कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आया उछाल, जानिए कीमत
Fri, 07 May 2021 04:25 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 07 May 2021 04:25 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी में आज पीली धातु 474 रुपये बढ़कर 47,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में कीमती धातु में मजबूत खरीदारी से कीमत में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
विस्तार
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में आज पीली धातु 474 रुपये बढ़कर 47,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में कीमती धातु में मजबूत खरीदारी से कीमत में इजाफा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट की पीली धातु 46,711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी।
विज्ञापन
1,050 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 1,050 रुपये बढ़कर 70,791 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 69,741 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,820 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.33 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
विज्ञापन
बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। मालूम हो कि सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।