{"_id":"60ba08a724f3ac1954269d4a","slug":"gold-silver-price-today-on-4-june-2021-gold-declines-388-rupees-silver-tumbles-rs-920","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: सोना 388 रुपये और चांदी 920 रुपये लुढ़की, जानिए कितना हुआ दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: सोना 388 रुपये और चांदी 920 रुपये लुढ़की, जानिए कितना हुआ दाम
Fri, 04 Jun 2021 04:34 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 04 Jun 2021 04:34 PM IST
सार
आज पीली धातु 388 रुपये गिरकर 47,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 920 रुपये की गिरावट के साथ 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोना 388 रुपये गिरकर 47,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इसी तरह चांदी भी 920 रुपये की गिरावट के साथ 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,289 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों क्रमश: 1,870 डॉलर और 27.35 डॉलर प्रति औंस पर करीब करीब स्थिर रहे।
विज्ञापन
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के उपाध्यक्ष (जिंस) नवनीत दमाणी ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सकारात्मक आंकडे आने के बाद सोना करीब दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। बहरहाल, अब मई के गैर- कृषि पेरोल आंकड़ों की प्रतीक्षा की जा रहे हैं।
विज्ञापन
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का आखिरी दिन
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (31 मई से चार जून तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,889 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,890 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है।
हीरा निर्यात में 20 फीसदी तेजी का अनुमान: क्रिसिल
अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है।