फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today on 3 may 2021 Gold jumps Rs 310 silver rises Rs 580

सोना-चांदी: महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में 580 रुपये का उछाल

Mon, 03 May 2021 04:26 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 03 May 2021 04:26 PM IST
सार

राजधानी में आज 24 कैरेट की पीली धातु 310 रुपये बढ़कर 46,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी की बात करें, तो यह 580 रुपये बढ़कर 67,429 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today on 3 may 2021 Gold jumps Rs 310 silver rises Rs 580
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

विस्तार

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी में आज 24 कैरेट की पीली धातु 310 रुपये बढ़कर 46,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से और वैश्विक बाजारों में आई रिकवरी से घरेलू बाजार में कीमत प्रभावित हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 46,270  रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


580 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 580 रुपये बढ़कर 67,429 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 66,849 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,777 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 26.06 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
विज्ञापन


तीन वर्षों में 9000 किलोग्राम डिजिटल सोने की बिक्री 
देश में पिछले तीन साल में 8,000 से 9,000 किलोग्राम डिजिटल गोल्ड की खरीद-बिक्री हुई है। इसमें अब तक सात-आठ करोड़ लोग निवेश कर चुके हैं। इस कारोबार से जुड़े जानकारों का कहना है कि मध्य वर्ग परिवारों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घर में रखने पर चोरी को लेकर हमेशा डर बना रहता है। वहीं, डिजिटल गोल्ड की खरीद में ऐसी कोई समस्या नहीं हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में जब तकनीक और निवेश के लिए नए रास्ते तलाशे जा रहे हैं तो इसमें डिजिटल गोल्ड की भी मजबूत जगह बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है डिजिटल गोल्ड?
विदेश में इसका चलन पहले से है, लेकिन भारत में तीन वर्षों से इसमें वृद्धि देखी जा रही है। डिजिटल गोल्ड का मतलब है कि जब कोई व्यक्ति ऑनलाइन सोना खरीदता है तो सराफा कंपनियां उस कीमत का सोना अपने लॉकर में रख देती हैं। इसके बदले ग्राहक को एक रसीद मिलती है। जैसे-जैसे आप इसमें निवेश करते जाते हैं, आपके लॉकर में सोना बढ़ता जाता है। जरूरत पड़ने पर इसे ऑनलाइन बेच भी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed