{"_id":"60b0cba78ebc3e7fd5304fe0","slug":"gold-silver-price-today-on-28-may-2021-gold-declines-rs-205-amid-muted-global-trends","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: सोने की कीमत में 205 रुपये की गिरावट, चांदी में मामूली उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: सोने की कीमत में 205 रुपये की गिरावट, चांदी में मामूली उछाल
Fri, 28 May 2021 04:23 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 28 May 2021 04:23 PM IST
सार
आज पीली धातु 205 रुपये गिरकर 47,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 61 रुपये बढ़कर 70,521 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
विस्तार
आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट की पीली धातु 205 रुपये गिरकर 47,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 48,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी। डॉलर के मुकाबले रुपये में आए उछाल से घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ।
विज्ञापन
61 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो इसमें 61 रुपये की मामूली तेजी आई और यह 70,521 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 70,460 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,891 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.67 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
विज्ञापन
सोने में निवेश का आखिरी मौका आज
आज से सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुलेगी। यानी आज इसका पहला दिन है। योजना के तहत आप 4,842 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,420 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,792 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 47,920 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिए अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया।