फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today Latest News Update: Gold Rate Hike silver rate reduced

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में गिरावट

Wed, 16 Sep 2020 11:18 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 16 Sep 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today Latest News Update: Gold Rate Hike silver rate reduced
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay

बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोना वायदा महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी बढ़कर 51,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी ओर, चांदी वायदा 0.07 फीसदी फिसलकर  68,921 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोना 0.16 फीसदी बढ़कर 51,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी 0.20 फीसदी फिसली थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में सोने की कीमत दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद कम हो गई। निवेशकों ने यूएस फेड के नीतिगत फैसले के कारण सतर्कता बरती, जबकि अमेरिकी डॉलर प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले सपाट था। कोटक सेक्योरिटीज ने कहा कि, ' पिछले सप्ताह चार हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई।'
विज्ञापन


पिछले सत्र में हाजिर सोना 0.2 फीसदी घटकर 1,952.15 डॉलर प्रति औंस था। डॉलर सूचकांक अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले सपाट रहा। एक मजबूत डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी फिसलकर 27.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 1.5 फीसदी गिरकर 963.38 डॉलर और पैलेडियम 0.9 फीसदी फिसलकर 2,388.29 डॉलर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 30 फीसदी बढ़े दाम
भारत में इस साल सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच अभूतपूर्व उत्तेजना और कम ब्याज दरों ने इस साल सोने को सबसे अच्छा एसेट क्लास बना दिया है। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed