फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today Latest Update: Gold Silver Price Today News Update in Hindi Gold MCX price fall for sixth time in 7 days

Gold Silver Price: पिछले सात दिनों में 6वीं बार सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमत में भी गिरावट

Thu, 27 Aug 2020 10:08 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 27 Aug 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today Latest Update: Gold Silver Price Today News Update in Hindi Gold MCX price fall for sixth time in 7 days
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

पिछले सत्र में मजबूती के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.22 फीसदी गिरकर 51,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी वायदा एक फीसदी कम होकर 66,821 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में, गोल्ड में तेजी आई, जबकि उससे पहले गोल्ड में लगातार पांच दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी। कल सोने के वायदा भाव में 900 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई, जबकि चांदी 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में मजबूती दर्ज करने के बाद आज सोने की कीमतें स्थिर थीं। कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण हाजिर सोना 1,952.11 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.8 फीसदी गिरकर 27.30 डॉलर प्रति औंस हो गई और प्लैटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 934.29 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर सूचकांक 0.2 फीसदी गिरकर अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले करीब एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना कम महंगा हो गया। सोने के व्यापारी मुद्रास्फीति और मौद्रिक नीति पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक की रणनीति के बारे में जानने के लिए फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण का इंतजार कर रहे हैं। बैंक ने कोरोना वायरस संकट के दौरान दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था के लिए खरबों डॉलर की सहायता प्रदान की है, जिससे स्टॉक को वापस उछालने में मदद मिली है।


इस बीच, दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग ने कहा कि बुधवार को उसकी होल्डिंग 0.3 फीसदी बढ़कर 1,252.09 टन हो गई।

कोटक सेक्योरिटीज का कहना है कि भारतीय और चीनी बाजारों में छूट से स्पष्ट है कि सोने की मांग कम है। जब तक फेडरल रिजर्व के रुख पर अधिक स्पष्टता नहीं मिलती है और अमेरिकी डॉलर में रुझान रहता है, तब तक हम सोने की कीमतों का यह रुख जारी रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed