फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today may 5 2021 MCX price trades higher

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी: आज एमसीएक्स पर पीली धातु की कीमत में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी

Wed, 05 May 2021 11:53 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 05 May 2021 11:53 AM IST
सार

एमसीएक्स पर जून डिलीवरी का सोना वायदा 0.16 फीसदी (74 रुपये) ऊपर 46945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि जुलाई डिलीवरी वाला चांदी वायदा का भाव 0.34 फीसदी (235 रुपये) बढ़कर 69,884 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today may 5 2021 MCX price trades higher
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

मिश्रित आर्थिक आंकड़ों से आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त दर्ज की गई। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी का सोना वायदा 0.16 फीसदी (74 रुपये) ऊपर 46945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि जुलाई डिलीवरी वाला चांदी वायदा का भाव 0.34 फीसदी (235 रुपये) बढ़कर 69,884 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। पिछले साल सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचा था। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में कीमत बढ़ी। हाजिर सोना 0.27 फीसदी बढ़कर 1,780.8 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.21 फीसदी बढ़कर 26.61 डॉलर प्रति औंस पर थी। एक मजबूत डॉलर इंडेक्स अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है। डॉलर इंडेक्स 0.34 फीसदी बढ़कर 91.23 पर था। 
विज्ञापन


चार मई को सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव देखा गया। दोनों धातुओं ने सत्र की शुरुआत में बढ़त हासिल की लेकिन उच्च स्तर से फिर फिसल गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी गिरावट पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। मालूम हो कि सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।


तीन वर्षों में 9000 किलोग्राम डिजिटल सोने की बिक्री 
देश में पिछले तीन साल में 8,000 से 9,000 किलोग्राम डिजिटल गोल्ड की खरीद-बिक्री हुई है। इसमें अब तक सात-आठ करोड़ लोग निवेश कर चुके हैं। इस कारोबार से जुड़े जानकारों का कहना है कि मध्य वर्ग परिवारों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घर में रखने पर चोरी को लेकर हमेशा डर बना रहता है। वहीं, डिजिटल गोल्ड की खरीद में ऐसी कोई समस्या नहीं हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में जब तकनीक और निवेश के लिए नए रास्ते तलाशे जा रहे हैं तो इसमें डिजिटल गोल्ड की भी मजबूत जगह बनती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed