फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today may 27 2021 MCX prices edged down in Indian markets

Gold Silver Price: सोना-चांदी: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, 71 हजार के पार चांदी वायदा

Thu, 27 May 2021 10:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 27 May 2021 10:33 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 48783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और चांदी वायदा 0.11 फीसदी गिरकर 71330 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today may 27 2021 MCX prices edged down in Indian markets
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 48783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.11 फीसदी गिरकर 71330 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोने ने 49 हजार का स्तर पार कर लिया था लेकिन बाद में यह 0.4 फीसदी फीसदी गिरा। जबकि चांदी एक फीसदी महंगी हुई थी। मार्च में, भारत में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। कीमतों में हालिया सुधार के बावजूद, सोने की दरें पिछले साल के उच्चतम 56200 रुपये से काफी नीचे हैं। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,894.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में यह चार माह से ज्यादा के उच्च स्तर पर पहुंचा था। यह 1,912.50 डॉलर पर पहुंचा था, जो आठ जनवरी के बाद का उच्च स्तर है। आज डॉलर इंडेक्स 0.06 फीसदी बढ़कर 90.080 के करीब एक सप्ताह के उच्च स्तर पर है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 27.56 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.4 फीसदी गिरकर 1,185.99 डॉलर पर रहा। 
विज्ञापन


निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,842 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,420 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,792 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 47,920 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed