{"_id":"605d6b249ec6d223ba0d1207","slug":"gold-silver-price-today-march-26-2021-gold-mcx-declined-in-indian-markets-tracking-softer-global-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना-चांदी: भारतीय बाजारों में आज सस्ती हुई वायदा कीमत, जानिए कितना है दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना-चांदी: भारतीय बाजारों में आज सस्ती हुई वायदा कीमत, जानिए कितना है दाम
Fri, 26 Mar 2021 10:33 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : pixabay
वैश्विक दरों में आई गिरावट से भारतीय बाजारों में भी आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.23 फीसदी गिरकर 44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 64,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 0.35 फीसदी गिरा था और चांदी में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी। इस महीने की शुरुआत में सोना 44,150 रुपये के स्तर पर पहुंचा था, जो लगभग एक साल का निचला स्तर है। कीमती धातु अगस्त के 56,200 के उच्च स्तर से 11,500 रुपये नीचे है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में, सोने की दरें आज 1,726 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थीं। पिछले सत्र में कीमती धातु एक सप्ताह के निचले स्तर पर यानी 1,721 डॉलर पर पहुंच गई थी। अन्य कीमती धातुओं में चांदी का भाव 25 डॉलर से अधिक रहा जबकि पैलेडियम 0.2 फीसदी बढ़कर 2,614.51 डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने निचले स्तर पर सोने की सेफ हेवेन मांग को समर्थन दिया है। आर्थिक अनिश्चितताओं के समय सोने को अक्सर एक सुरक्षित निवेश का विकल्प माना जाता है। इस साल अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि के बीच वैश्विक बाजारों में सोना अब तक लगभग नौ फीसदी नीचे है।
विज्ञापन
इस साल 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटा
चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटकर 26.11 अरब डॉलर रह गया। उल्लेखनीय है कि सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में पीली धातु का आयात 27 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोने के आयात में कमी से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली है। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में व्यापार घाटा कम होकर 84.62 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 151.37 अरब डॉलर रहा था।