फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today March 25 2021 Gold MCX prices in India struggled today amid mixed global cues

Gold Silver Price: सोना-चांदी: जानिए आज वायदा बाजार में कीमती धातु सस्ती हुई या महंगी

Thu, 25 Mar 2021 10:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 25 Mar 2021 10:32 AM IST
सार

  • एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना वायदा 44,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपाट रहा।
  • वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 1,734.81 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
  • ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। 
  • एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today March 25 2021 Gold MCX prices in India struggled today amid mixed global cues
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना वायदा 44,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपाट रहा, जबकि चांदी वायदा 0.16 फीसदी नीचे 65140 रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे रही। पिछले सत्र में सोने और चांदी में 0.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। अमेरिकी बांड यील्ड में गिरावट और कोरोना वायरस मामलों में आई तेजी से कीमत प्रभावित हुई। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में मिश्रित संकेतों के बीच सोने की दरें आज सपाट रहीं। हाजिर सोना 1,734.81 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी आज बढ़कर 25.10 डॉलर हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 1,169.96 डॉलर पर बंद हुआ। यूरोप की तीसरी कोविड-19 लहर और संभावित अमेरिकी कर में तेजी की चिंताओं से अमेरिकी डॉलर छह अन्य मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले आज मजबूत रहा।
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स मंगलवार के 1,045.36 टन के मुकाबले बुधवार को 0.2 फीसदी गिरकर 1,043.03 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में गोल्ड ईटीएफ में तेजी से बढ़ा था निवेश
साल 2020 में सुरक्षित निवेश के तौर पर स्वर्ण आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेशकों का आकर्षण बढ़ा। इससे गोल्ड ईटीएफ में 6,657 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। जबकि साल 2019 में स्वर्ण ईटीएफ में सिर्फ 16 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था। हालांकि, 2019 में लगातार छह साल की शुद्ध निकासी के बाद इसमें शुद्ध खरीदारी हुई थी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2020 के अंत तक स्वर्ण कोषों के प्रबंधनाधीन कुल संपत्ति साल भर पहले के 5,768 करोड़ रुपये की तुलना में दो गुना से अधिक बढ़कर 14,174 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 2020 में सोना निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश तथा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले साधनों में से एक बनकर उभरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed