{"_id":"60e3e2c40ac84d316d08d04f","slug":"gold-silver-price-today-july-6th-2021-mcx-gold-down-9000-rupees-from-record-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना-चांदी: करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर सोना वायदा, लेकिन उच्चतम स्तर से नौ हजार रुपये नीचे है कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना-चांदी: करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर सोना वायदा, लेकिन उच्चतम स्तर से नौ हजार रुपये नीचे है कीमत
Tue, 06 Jul 2021 10:27 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:27 AM IST
सार
सोना वायदा 0.3 फीसदी उछलकर करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर, 47,445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 70254 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3 फीसदी उछलकर करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर, 47,445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 70254 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.11 फीसदी बढ़ा था और चांदी में 0.18 फीसदी की गिरावट आई थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में कमजोर अमेरिकी डॉलर से सोना 1800 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। हाजिर सोने का दाम करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर, 1,792.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मौद्रिक नीति पर अधिक स्पष्टता के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून की बैठक से मिनट जारी होने से पहले निवेशक सतर्क रहे। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 26.44 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.5 फीसदी ऊपर 1,102.56 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर इंडेक्स पिछले सप्ताह के अंत में तीन महीने के उच्च स्तर से गिरकर 92.132 पर आ गया। एक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस प्रतिबंधों में ढील के बीच जून में यूरो क्षेत्र के व्यवसायों ने 15 वर्षों में सबसे तेज दर से गतिविधि का विस्तार किया, जिससे वैश्विक इक्विटी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब रहे।
विज्ञापन
हीरा निर्यात में 20 फीसदी तेजी का अनुमान: क्रिसिल
अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। महामारी के दबाव से उबरने की कोशिश कर रहा भारतीय हीरा उद्योग दूसरी छमाही से तेजी पकड़ सकता है और 2021 में निर्यात 20 अरब डॉलर रह सकता है। बीते साल 16.4 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जो 2019 के मुकाबले 12 फीसदी कम था। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर बीतने पर हीरा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की वापसी होगी, जिससे उत्पादन में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन