{"_id":"60e291de8ebc3eccc45f4d2c","slug":"gold-silver-price-today-july-5th-2021-mcx-gold-down-9000-rupees-from-record-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: उच्चतम स्तर से नौ हजार रुपये नीचे है सोने की वायदा कीमत, चांदी में तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: उच्चतम स्तर से नौ हजार रुपये नीचे है सोने की वायदा कीमत, चांदी में तेजी
Mon, 05 Jul 2021 10:30 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:30 AM IST
सार
सोना वायदा 47,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी वायदा 0.35 फीसदी बढ़कर 70,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत सपाट रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा 47,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा 0.35 फीसदी बढ़कर 70,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में मजबूत अमेरिकी डॉलर से हाजिर सोने का दाम 0.1 फीसदी नीचे 1,785.41 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 26.40 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.3 फीसदी नीचे 1,086.49 डॉलर प्रति औंस पर था।
विज्ञापन
कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार के 1,043.16 टन के मुकाबले शुक्रवार को 1,042.58 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
खुदरा आभूषण उद्योग में आ सकती है तेजी
खुदरा आभूषण उद्योग में इस साल 30-35 फीसदी तेजी की उम्मीद है। इंडिया रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा, आर्थिक गतिविधियों के कोरोना पूर्व पर पहुंचने और सोने की कीमतों में नरमी से सुधार को गति मिलेगी। इससे पहले 2020-21 की तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन, शादी-विवाह के कारण मांग बढ़ने और कीमतों में 10 फीसदी गिरावट के कारण सोने की मांग में तेजी देखने को मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मांग में वृद्धि की वजह से 2021-22 में आभूषणों की मांग 30-35 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, अर्थव्यवस्था में 'वी-आकार' में सुधार को देखते हुए कोरोना पूर्व स्तर के मुकाबले समग्र मांग महज पांच से 10 फीसदी ही बढ़ सकती है।