फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 9 October 2020 latest price updates: Gold silver MCX rise tracking firm global rates

Gold Silver Price: वैश्विक दरों में मजबूती से बढ़ा सोना वायदा, चांदी भी उछली

Fri, 09 Oct 2020 11:40 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 09 Oct 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 9 October 2020 latest price updates:  Gold silver MCX rise tracking firm global rates
सोना - फोटो : pixabay

वैश्विक दरों में मजबूती के चलते आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर दिसंबर सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 50,584 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, वहीं चांदी की वायदा कीमत 1.8 फीसदी बढ़कर 61605 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी में 0.17 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी बढ़ा दाम
प्रोत्साहन पैकेज के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कांग्रेस के साथ बातचीत फिर से शुरू होने के बाद वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत बढ़ी। साथ ही कमजोर अमेरिकी डॉलर ने भी सोने का समर्थन किया। सोना हाजिर 0.3 फीसदी बढ़कर 1,898.31 डॉलर प्रति औंस हो गया। समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि ट्रेजरी सचिव स्टीवन मेनुचिन ने नैन्सी पेलोसी को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक व्यापक सहायता पैकेज पर समझौता चाहते हैं। डॉलर सूचकांक 0.2 फीसदी नीचे था। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा की दुर्बलता के खिलाफ एक बचाव के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 23.93 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 867.06 डॉलर और पैलेडियम 0.3 फीसदी बढ़कर 2,379.29 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ महीनों में 30 फीसदी बढ़ा दाम
सोना 2020 के पहले आठ महीनों में 30 फीसदी बढ़ा है, लेकिन सितंबर में डॉलर की बढ़त के साथ गति में कमी आई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी चुनाव से पहले सोने के निचले स्तर पर बने रहने की संभावना है। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। 


भारत के पास इतना है सोने का भंडार
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed