{"_id":"5f83e6b699153e2b955d5b57","slug":"gold-silver-price-today-gold-prices-today-rise-for-third-day-in-a-row-silver-also-jumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरे दिन बढ़ी सोने की वायदा कीमत, चांदी भी उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लगातार तीसरे दिन बढ़ी सोने की वायदा कीमत, चांदी भी उछली
Mon, 12 Oct 2020 10:46 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 51,016 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने में यह लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई। जबकि चांदी वायदा 1.4 फीसदी उछलकर 63,769 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोना और चांदी पिछले सत्र में मजबूती पर समाप्त हुआ था, जो क्रमशः 1.2 फीसदी और 4 फीसदी थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितता ने सोने पर दबाव डाला। शुरुआती सत्र में 1,932.96 डॉलर पर पहुंचने के बाद हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,925.29 डॉलर प्रति औंस हो गया। डॉलर सूचकांक प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.07 फीसदी ऊपर था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना अधिक महंगा हो गया।
विज्ञापन
अमेरिका के प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितता जारी रही, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी सौदे पर प्रगति की कमी के लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 25.02 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 1 फीसदी गिरकर 876.80 डॉलर और पैलेडियम 0.2 फीसदी घटकर 2,435.35 डॉलर रहा।
विज्ञापन
दुनिया भर में सरकारों और केंद्रीय बैंकों द्वारा अभूतपूर्व प्रोत्साहन उपायों ने इस साल सोने की कीमतों को बढ़ा दिया है। भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 29 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों का कहना है कि डेमोक्रेट्स के अमेरिका में सत्ता में आने और वैश्विक आर्थिक सुधार पर अनिश्चितता कम होने से कीमती धातु को समर्थन मिलेगा। अगस्त में भारत में सोने का वायदा भाव 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।
गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि, 'बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपये प्रति ग्राम है।'