फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today april 19 2021 MCX prices struggled today in Indian markets

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी: जानिए आज भारतीय बाजारों में सोने व चांदी की वायदा कीमत सस्ती हुई या महंगी

Mon, 19 Apr 2021 10:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 19 Apr 2021 10:34 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 47,352 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.7 फीसदी गिरकर 68223 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today april 19 2021 MCX prices struggled today in Indian markets
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस महीने आई तेजी के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 47,352 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.7 फीसदी गिरकर 68223 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में, कमजोर डॉलर से सोने को समर्थन मिला। हाजिर सोना 0.1 फीसदी उपर 1,777 डॉलर प्रति औंस पर रहा। डॉलर इंडेक्स 0.13 फीसदी बढ़कर 91.66 पर आ गया, लेकिन यह एक महीने के निचले स्तर के पास है। कमजोर डॉलर अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोने को कम महंगा बनाता है। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 0.6 फीसदी गिरकर 25.81 डॉलर पर रही, जबकि प्लैटिनम 1,203.61 डॉलर पर स्थिर हो गया।
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। मालूम हो कि सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: लगातार चौथे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य बीमा : सुरक्षा के साथ टैक्स छूट का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed