फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 9 February Latest News Update: Gold Silver Rate Today Gold MCX prices rise for third day in row

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन बढ़ी सोने की वायदा कीमत, जानिए कितना है चांदी का दाम

Tue, 09 Feb 2021 11:50 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 09 Feb 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 9 February Latest News Update: Gold Silver Rate Today Gold MCX prices rise for third day in row
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर पिछले दो सत्रों में मजबूत उछाल के बाद सोने का वायदा भाव आज 0.4 फीसदी उछलकर 48,038 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की दर 0.2 फीसदी बढ़कर 70,229 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सत्र में सोने में 1.3 फीसदी की वृद्धि हुई थी। पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था। इस साल सोने की कीमतें बहुत अस्थिर रही हैं।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, सोना लगातार तीसरे दिन चढ़ा। सोना हाजिर 0.6 फीसदी बढ़कर 1,840.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सिल्वर, प्लैटिनम और पैलेडियम में भी उछाल आया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का 1.9 लाख करोड़ डॉलर का राहत बिल, जो वर्तमान में कांग्रेस के माध्यम से अपना रास्ता बना रहा है, डेमोक्रेट्स की बहुमत से पारित होने की संभावना है।
विज्ञापन


नई ऊंचाई पर बिटक्वाइन
इस बीच, बिटक्वाइन की कीमतों में भी जोरदार वृद्धि हुई क्योंकि टेस्ला ने यह घोषणा की उसने क्रिप्टोकरेंसी में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। इससे बिटक्वाइन नई ऊंचाई पर पहुंचे। टेस्ला ने सोमवार को इसकी घोषणा की और उसके बाद बिटक्वाइन की कीमत 15 फीसदी की तेजी के साथ 44,141 डॉलर पर पहुंच गई। यह पहला मौका है जब बिटक्वाइन की कीमतें 44,000 डॉलर के पार पहुंची हैं। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह 32 लाख रुपये से भी ज्यादा हो गई है। टेस्ला ने यह भी कहा कि वह अपनी इलेक्ट्रिक कारों के भुगतान के लिए डिजिटल टोकन को अपनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 25 फीसदी बढ़ा सोना, चांदी में 50 फीसदी उछाल
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed